Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: अतानु दास ने व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीता

उन्होंने व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग के निर्णायक मुकाबले में कोरिया के जिन हायेक ओह को 6-5 से हराया।

एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: अतानु दास ने व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीता
X
By

Ankit Pasbola

Published: 26 Nov 2019 8:14 AM GMT

भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने बैंकांक में खेली जा रही एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक पर निशाना साधा है। उन्होंने व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग के निर्णायक मुकाबले में कोरिया के जिन हायेक ओह को 6-5 से हराया। भारतीय तीरंदाजी संघ के निलंबन के बाद भारतीय तीरंदाज देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं। वह इस प्रतियोगिता में विश्व तीरंदाजी संघ के ध्वज तले खेल रहे हैं।

इसके पहले अतानु ने मिश्रित रिकर्व वर्ग में दीपिका कुमारी के साथ मिलकर भी कांस्य पदक हासिल किया था। निर्णायक मुकाबले में अतानु दास और दीपिका कुमारी की मिश्रित भारतीय जोड़ी ने चीन की यिचाई झेंग और शाअेजुआन वेई की जोड़ी को 6-2 से हराया।

दूसरी तरफ कंपाउंड वर्ग में अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की भारतीय जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को 159-154 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारतीय जोड़ी ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। बुधवार को इस स्पर्धा का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा, जिसमें भारतीय जोड़ी का सामना चीनी ताईपे की जोड़ी से होगा। इस प्रतियोगिता में टीम के मुकाबले बुधवार से शुरु होंगे।

Next Story
Share it