जी साथियान का शानदार प्रदर्शन, विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी को हराया

दुनिया में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी पर साथियान ने दूसरी बार जीत दर्ज की है

Update: 2022-06-17 11:00 GMT

जी साथियान

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान क्रोएशिया के जाग्रेब में चल रही 'डब्ल्यूटीटी कंटेंडर' प्रतियोगिता में विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा यूरोपीय चैंपियन जोर्गिक डार्को को 3-1 से हराकर एकल पुरुष के अगले दौर में पहुंच गए हैं।

शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए साथियान ने दूसरी वरीयता वाले स्लावेनियाई खिलाड़ी को 6-11, 12-10, 11-9, 12-10 से हरा दिया।

बाद में साथियान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने आज रात विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा यूरोपीय कप चैंपियन जोर्गिक डार्को (स्लोवेनिया) को 3-1 से हराकर डब्ल्यूटीटी कंटेंडर जाग्रेब 2022 में पुरुष एकल के राउंड 32 में बड़ी जीत दर्ज की।'

आपको यह भी बता दें कि, दुनिया में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी पर साथियान ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। साथियान ने इससे पहले 2019 में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान जापान के पूर्व विश्व नंबर पांच खिलाड़ी तोमाकाजू हरिमोतो को भी शिकस्त दी थी।

28 जुलाई से होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में साथियान भारतीय टेबल टेनिस टीम का हिस्सा हैं।

Tags:    

Similar News