अंकुर और सुहाना अंडर 19 टेबल टेनिस एकल चैम्पियन बने

यह भारतीय दल के लिए एक सफल दिन था, जिसने कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी 10 स्वर्ण पदक जीते

Update: 2023-05-18 10:30 GMT

अंकुर भट्टाचार्य और सुहाना सैनी ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अंडर 19 लड़के और लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह भारतीय दल के लिए एक सफल दिन था, जिसने ईटानगर के दोरजी खांडू इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी 10 स्वर्ण पदक जीते।

इसके अलावा, भारतीयों ने एकल में चार रजत पदक भी जीते। श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव भी पदकों में शामिल थे, जबकि भूटान, जिसने केवल एकल स्पर्धाओं में भाग लिया था, एक भी पदक नहीं जीत सका।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन, भारतीयों ने अंडर-15 लड़कों की टीम, अंडर-19 लड़कियों की टीम और अंडर-15 लड़कियों की टीम में तीन स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि नेपाल ने अंडर-19 लड़कों की टीम में स्वर्ण पदक जीता था।

अंडर 19 लड़कों के एकल वर्ग में में अंकुर ने पायस जैन को 4-2 से हराया। वहीं लड़कियों के वर्ग में सुहाना ने यशस्विनी घोरपड़े को 4-1 से मात दी।

अंडर 19 लड़कियों के युगल वर्ग में यशस्विनी और सुहाना ने मालदीव की मिश्का इब्राहिम और फातिमा धीमा अली को 3-0 से हराया। लड़कों के युगल फाइनल में भारत के दिव्यांश श्रीवास्तव और जश मोदी ने रिदय एम अहमद और बान रहीन लियान को 3-0 से मात दी। मिश्रित युगल में पायस और यशस्विनी ने मालदीव के अख्यार अहमद खालिद और फातिमा धीमा अली को हराया।

अंडर 15 लड़कों के एकल वर्ग में प्रियानुज भट्टाचार्य ने पी बी अभिनंद को 3-1 से हराया जबकि लड़कियों के वर्ग में जेनिफर वर्गीस ने अविशा करमाकर को 3-1 से मात दी ।

 मिश्रित वर्ग में अभिनंद और जेनिफर ने श्रीलंका के मोहम्मद अकरम शफीउल्लाह और कविंद्य तामाडी को मात दी।

Tags:    

Similar News