WTT Contender Doha: साथियान-मनिका क्वार्टरफाइनल में

अब साथियान-मनिका की जोड़ी का सामना मारिया जियाओ और अल्वारो रोबल्स की स्पेनिश जोड़ी से होगा

Update: 2023-01-18 13:43 GMT

जी साथियानऔर मनिका बत्रा

भारत के जी साथियान और मनिका बत्रा की मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को इंग्लैंड के टिन टिन हो और सैमुअल वाल्कर की जोड़ी पर 3-2 की जीत से डब्ल्यूटीटी कंटेंडर दोहा टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। मनिका और साथियान की जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में इंग्लिश जोड़ी को 6-11 11-8 8-11 11-7 11-8 से हराने में 40 मिनट लगे।

भारतीय जोड़ी ने पिछले साल नंवबर में स्लोवेनिया में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर नोवा गोरिका में रजत पदक जीता था। अब मनिका-साथियान की जोड़ी का सामना मारिया जियाओ और अल्वारो रोबल्स की स्पेनिश जोड़ी से होगा।

पुरूष एकल में अनुभवी अचंता शरत कमल को पहले दौर में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने चीनी ताइपे के चुआंग चिह युआन को 11-8 11-9 11-8 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Tags:    

Similar News