National Sports Awards: अचंता शरत कमल खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित, जानें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश का नाम रौशन करने के लिए खिलाड़ियों के साथ कोच को भी सम्मानित किया गया।

Update: 2022-11-30 13:52 GMT

अचंता शरत कमल

तीन महीने के इंतजार के बाद बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जहां टेबल टेनिस के स्टार खिलाड़ी अचंता शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। खास बात है की इस साल यह पुरस्कार वाले शरत इकलौते खिलाड़ी हैं।

शरत के अलावा 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया। जिन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश का नाम रौशन करने के लिए खिलाड़ियों के साथ कोच को भी सम्मानित किया गया।

बता दें खेल पुरस्कार हर साल 28 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन यानी की खेल दिवस के मौके पर दिए जाते है, लेकिन इस बार राष्ट्रमंडल खेलों के कारण इन पुरस्कारों को देने में देरी हुई हैं।

शरत के साथ जिन 25 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उनमें लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय और निखत जरीन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार-

शरत कमल अचंत (टेबल टेनिस)

अर्जुन पुरस्कार-

सीमा पुनिया (एथलेटिक्स) एल्डहॉस पॉल (एथलेटिक्स) अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स) लक्ष्य सेन (बैडमिंटन) एचएस प्रणॉय (बैडमिंटन) अमित पंघाल (बॉक्सिंग) निखत जरीन (बॉक्सिंग) भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज) आर प्रज्ञानानंद (शतरंज) अंशु (कुश्ती) सरिता (कुश्ती) परवीन (वूशु) मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन) तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन) स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा बैडमिंटन) जेरलिन अनिका जे (डैफ बैडमिंटन) दीप ग्रेस एक्का (हॉकी) सुशीला देवी (जूडो) साक्षी कुमारी (कबड्डी) नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल) सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंभ) एलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी) ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी) श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस) विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग) अंशु (कुश्ती) सरिता (कुश्ती) परवीन (वूशु) मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन) तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन) स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा बैडमिंटन) जेरलिन अनिका जे (डैफ बैडमिंटन)

द्रोणाचार्य पुरस्कार-

जीवनजोत सिंह तेजा (आर्चरी) मोहम्मद अली कमर (बॉक्सिंग) सूमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी) सुजीत मान (रेसलिंग)

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार-

अश्विनी अकुंजी सी. (एथलेटिक्स) धर्मवीर सिंह (हॉकी) बी.सी सुरेश (कबड्डी) नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)

Tags:    

Similar News