Commonwealth Games 2022: भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने पुरुष एकल स्पर्धा में हासिल किया स्वर्ण

भारत के दिग्गज खिलाड़ी शरत ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4-1 से हराते हुए स्वर्ण जीता हैं

Update: 2022-08-08 12:54 GMT

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए टेबल टेनिस के पुरुष एकल स्पर्धा का स्वर्ण हासिल किया हैं।

भारत की दिग्गत खिलाड़ी शरत ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4-1 से हराते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण अपने नाम किया।

मुकाबले के शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाड़ी ने पहला गेम जीता और 1-0 की लीड ले ली। जिसके बाद शरत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और 11-7,11-2, 11-6,11-8 से दूसरा तीसरा चौथा और पांचवा गेम जीतते हुए 4-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बता दे 40 साल के शरत का राष्ट्रमंडल खेलों में यह 13वां पदक और पुरुष एकल स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण हैं। इससे पहले 2006 में उन्होंने पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया था। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में ही शरत ने कुल मिलाकर तीन स्वर्ण और एक रजत हासिल किया हैं।

Tags:    

Similar News