Commonwealth Games 2022: मॉडलिंग को ठुकरा कर टेबल टेनिस को अपना करियर बनाने वाली मनिका बत्रा की निगाहें स्वर्ण जीतने पर

किसी मॉडल से कम न दिखने वाली मनिका ने कई मॉडलिंग के ऑफर ठुकरा कर टेबल टेनिस को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया हैं।

Update: 2022-07-28 11:00 GMT

मनिका बत्रा 

भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक हैं। 27 साल की मनिका वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जिस वजह से लोग इन्हें अपनी प्रेरणा मानने लगे हैं।

गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में मनिका ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए थे। जिस वजह से इस बार भी उनसे पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई हैं।

15 जून 1995 में देश की राजधानी दिल्ली में जन्मी मनिका को दुनिया की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में जाना जाता हैं। किसी मॉडल से कम न दिखने वाली मनिका ने कई मॉडलिंग के ऑफर ठुकरा कर टेबल टेनिस को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया हैं।

इतना ही नहीं उन्हें 16 साल की उम्र में स्वीडन से पीटर कार्लसन अकादमी से स्कॉलशिप ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने वहां जाकर अभ्यास के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और भारत में रहकर पढ़ाई करते हुए टेबल टेनिस को ही अपना करियर बनाया।

टेबल टेनिस में नए आयाम स्थापित कर चुकी मनिका को 2020 में भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा मनिका 2018 में फेमिना और वोग्स मैग्जिन के कवर पर भी अपनी जगह बना चुकी हैं।


मनिका की उपलब्धियों को देखे तो-

2018 राष्ट्रमंडल खेल - स्वर्ण पदक (टीम स्पर्धा)

2018 राष्ट्रमंडल खेल - स्वर्ण पदक (महिला एकल)

2018 राष्ट्रमंडल खेल - रजत पदक (महिला युगल)

2018 राष्ट्रमंडल खेल - कांस्य पदक (मिश्रित युगल)

2016 दक्षिण एशियाई खेल - स्वर्ण पदक (टीम स्पर्धा)

2016 दक्षिण एशियाई खेल - स्वर्ण पदक (महिला युगल)

2016 दक्षिण एशियाई खेल - स्वर्ण पदक (मिश्रित युगल)

2016 दक्षिण एशियाई खेल - रजत पदक (महिला एकल)

Tags:    

Similar News