Commonwealth Games 2022: टेबल टेनिस की पुरुष युगल स्पर्धा में शरथ-साथियान की जोड़ी ने जीता रजत पदक

भारतीय जोड़ी को इंग्लैंड के ड्रिंकहॉल पॉल और लियम पिचफोर्ड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Update: 2022-08-07 14:35 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के दसवें दिन भारतीय खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में भारत के पदकों की संख्या बढ़ा रहे हैं। मुक्केबाज़ी में तीन स्वर्ण जीतने के बाद अब टेबल टेनिस में भारतीय जोड़ी शरत कमल और साथियान की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया हैं। हालाकि वह स्वर्ण जीतने से चूक गए हैं।

टेबल टेनिस के पुरुष युगल के स्वर्ण मुकाबले में शरत कमल और साथियान की जोड़ी को इंग्लैंड के ड्रिंकहॉल पॉल और लियम पिचफोर्ड के खिलाफ 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी ने अपना रजत पदक अपने नाम किया हैं।


इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अचंत शरत कमल और साथियान गुणज्ञानशेखरन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लूम और फिन लू की जोड़ी को हराकर पुरुष युगल के फाइनल में अपना स्थान और पदक पक्का किया था।

Tags:    

Similar News