कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप : भारतीय पुरुषों की टीम फेवरेट्स

Update: 2019-07-17 07:55 GMT
भारतीय पुरुषों की टीम, स्किपर शरत कमल की लीडरशिप में फेवरेट्स के तौर पर शुरुआत करेगी जब बुधवार को 21 वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में शुरू होगी। ग्रुप बी में भारत, सिंगापुर और स्कॉटलैंड हैं। वहीं टॉप रैंक की टीम इंग्लैंड ग्रुप ए में श्रीलंका और साइप्रस के साथ है। सेकेण्ड स्टेज के लिए हर ग्रुप से दो टीम को क्वालीफाई करने की अनुमति के फॉर्मेट में, शरत और उनकी टीम को पूरा भरोसा है कि वे स्वर्ण पदक जीत जाएंगे। "हम वाकई सबसे टफ ग्रुप में हैं लेकिन चूँकि इंग्लैंड, नाइजीरिया और सिंगापुर ने अपने बेस्ट प्लेयर मैदान में नहीं उतारे हैं, भारतीय पुरुषों को टीम और ओपन इवेंट्स जीतने चाहिए।"
शरत ने यह भी कहा कि, "जी साथियन पूरे फॉर्म में हैं। इसके अलावा दो सीज़न के कैंपेनर्स लिआम पिचफोर्ड और पॉल ड्रिंकहॉल (इंग्लैंड), अरुण कादरी और सिगन टोरिओला (नाइजीरिया) यहाँ नहीं हैं। सिंगापुर ने भी यंग साइड को फील्ड किया है, वहीं बाकी टीम्स भी उतनी मज़बूत नहीं हैं। इससे हमारा काम आसान हो गया है।" इसकी तुलना में महिला टीम का ड्रॉ ज़्यादा आसान लग रहा है। टीम रैंकिंग के आधार पर सिंगापुर टॉप - सीडेड स्क्वाड है लेकिन दूसरे नंबर पर भारत ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के साथ है। वहीं ग्रुप ए में सिंगापुर, वेल्स और स्कॉटलैंड के साथ है। भारतीय महिला टीम की मज़बूती देखते हुए उन्हें पहला स्टेज बिना परेशानी के पार कर लेना चाहिए। लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें सिंगापुर से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
महिला
वर्ग में टीम चैंपियनशिप के लिए ग्रुप मैचेज़ के साथ चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। ग्रुप्स कुछ इस प्रकार तय किए गए हैं - : पुरुषों की टीम : ग्रुप ए - इंग्लैंड, श्रीलंका, साइप्रस ग्रुप बी - भारत, सिंगापुर, स्कॉटलैंड ग्रुप सी - नाइजीरिया, मलेशिया, बांग्लादेश ग्रुप डी - ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वल्स भारत पुरुष टीम : शरत कमल, जी साथियन, अमलराज एंथोनी, मानव ठक्कर, हरमीत देसाई महिलाओं की टीम : ग्रुप ए - सिंगापुर, वेल्स, स्कॉटलैंड ग्रुप बी - भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका ग्रुप सी - ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, साइप्रस ग्रुप डी - नाइजीरिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश भारत महिला टीम : मनिका बत्रा, मदुरिका पाटकर, अर्चना कामथ, अयिका मुखर्जी, सुत्रीथा मुखर्जी

Similar News