World Junior Snooker Championships: भारत की झोली में आए दो पदक, अनुपमा ने रजत तो कीर्तना ने हासिल किया कांस्य पदक
आईबीएसएफ अंडर 21 महिला स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अनुपमा रामचंद्रन ने रजत पदक तो वहीं कीर्तना पांडियन ने कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया हैं।
रोमानिया में आयोजित विश्व जूनियर स्नूकर चैंपियनशिप 2022 में भारत की झोली में दो पदक आए हैं। आईबीएसएफ अंडर 21 महिला स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अनुपमा रामचंद्रन ने रजत पदक तो वहीं कीर्तना पांडियन ने कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया हैं।
मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में अनुपमा रामचंद्रन को थाईलैंड की चन्नोई से 1-4 से हार मिली। जिसकी वजह से वह स्वर्ण जीतने से चूक गई और रजत जीतकर संतोष करना पड़ा।
सके बाद उनके नाम कांस्य पदक आया।
इससे पहले पिछले साल, तमिलनाडु की रामचंद्रन ने जीएससी विश्व स्नूकर क्वालिफायर की महिला (प्रथम चरण) राउंड-रॉबिन लीग में पहला स्थान हासिल किया था।