धर्मशाला की अंजली ने गद्दी परिधान पहनकर फतेह की किलीमंजारो चोटी, स्थापित किया नया कीर्तिमान

धर्मशाला के गमरु की रहने वाली अंजली शर्मा पहाड़ों की चोटियों पर गद्दी संस्कृति को प्रमोट करने का काम कर रही हैं।

Update: 2023-04-03 10:11 GMT

हिमाचल की रहने वाली अंजली शर्मा ने अपनी उपलब्धि से पूरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया हैं। जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते गमरु की रहने वाली अंजली ने दक्षिण अफ्रीका की किलीमंजारो चोटी को गद्दी परिधान पहनकर फतेह किया हैं। अंजली ऐसा करने वाली पहली महिला है जिन्होंने लुआंचढ़ी पहनकर चढ़ाई की हैं।

धर्मशाला के गमरु की रहने वाली अंजली शर्मा पहाड़ों की चोटियों पर गद्दी संस्कृति को प्रमोट करने का काम कर रही हैं।

इससे पहले अंजली 15 साल की उम्र में ही 5 हजार 289 मीटर ऊंची चोटी को पहले ही प्रयास में फतेह कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने हनुमान टिब्बा और देओ को भी फतेह किया हैं।

अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अंजली शर्मा की हर तरह तारीफ हो रही हैं। अंजली युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अंजली शर्मा की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है साथ ही उन्हें बधाई भी दी हैं।

Tags:    

Similar News