Hockey World Cup: ओडिशा के दो खिलाड़ियों के लिये 10 लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा

यह घोषणा हॉकी विश्व कप के शुरूआती मैच से पहले की गयी जिसमें भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में अपना अभियान शुरू करेगी

Update: 2023-01-13 11:35 GMT

अमित रोहिदास

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले दो ओड़िआ खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। इन दो खिलाड़ियों का नाम अमित रोहिदास एवं नीलम संजीप खेस है, जिनके लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 10-10 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है। 

यह घोषणा हॉकी विश्व कप के शुरूआती मैच से पहले की गयी जिसमें भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में अपना अभियान शुरू करेगी। आधिकारिक बयान में दी गयी जानकारी के मुताबिक अमित रोहिदास और नीलम संजीप खेस को हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है। ओडिशा के लिए यह गर्व की बात है कि सुंदरगढ़ के ये दोनों खिलाड़ी आज भारतीय टीम के लिए मैदान में उतरेंगे। इन दोनों की मौजूदगी आज खेल में स्थानीय दर्शकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगी।।

टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता रोहिदास भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान हैं। रोहिदास ने 127 मैचों में 18 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं। डिफेंडर के तौर पर टीम ने पेनल्टी कॉर्नर के लिए रोहितास पर भरोसा दिखाया।

इसी तरह नीलम संजीप जेस 30 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उन्होंने पांच गोल दागे हैं। राउरकेला के बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर कडोबाहल में खेस का पैतृक गांव है। आज के मैच में घरेलू दर्शक खेस का उत्साह बढ़ाएंगे।

Tags:    

Similar News