राष्ट्रमंडल खेलों के पहले पुरूष हाॅकी के उप-कप्तान ने दिया बड़ा बयान, कहा - राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक पर रहेगी नजरें

हमने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भी अच्छा खेला

Update: 2022-07-15 16:28 GMT

 हरमनप्रीत सिंह

28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022)के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार भारत को हाॅकी सहित कई खेलों में पदक की उम्मीदें होगी। पिछले कुछ समय से भारतीय हाॅकी टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने टोक्यो ओलंपिक में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता था। अब टीम की निगाहें राष्ट्रमंडल खेलों पर है। 

तैयारियों और टीम को लेकर टीम के उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, "हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भी अच्छा खेला और इसलिए समूह के भीतर आत्मविश्वास अधिक है। हम मैच जीतते रहेंगे। हम निश्चित रूप से राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।"

डिफेंडर ने विशिष्ट पहलुओं के बारे में भी बात करते हुए आगे कहा, "राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए हमारी तैयारी बहुत अच्छी चल रही है। हम अपने प्रशिक्षण सत्रों के दौरान अपने खेल के विशिष्ट पहलुओं पर काम कर रहे हैं और हम एफआईएच से सीखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

Tags:    

Similar News