एफआईएच नेशंस कप जीतकर अगले सत्र में प्रो लीग में जगह बनाना है टीम का अगला लक्ष्य : उपकप्तान दीप ग्रेस

इक्का ने कहा कि हमने बर्मिंघम में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अब वह बीती बात है। हमें अच्छा ब्रेक मिला और अब फिर खेल पर लौटना है।

Update: 2022-08-30 18:36 GMT

बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का अगला लक्ष्य एफआईएच नेशंस कप जीतकर अगले सत्र में प्रो लीग में जगह बनाना हैै। महिला टीम की उपकप्तान दीप ग्रेस इक्का ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीता कांस्य अब पुरानी बात हो गई है, अब उनकी टीम की नजरें प्रो लीग में जगह बनाने पर हैं।

10 से 17 दिसंबर तक वालेंशिया में होने वाले नेशंस कप में भारत, कनाडा, आयरलैंड, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान स्पेन जैसे देश खेलेंगे। जिसके इसके विजेता को एफआईएच प्रो लीग में सीधे प्रवेश मिलेगा।

इक्का ने कहा कि हमने बर्मिंघम में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अब वह बीती बात है। हमें अच्छा ब्रेक मिला और अब फिर खेल पर लौटना है। मुझे यकीन है कि कोच यानेके शॉपमैन ने पिछले प्रदर्शन की समीक्षा करके रणनीति बनाई होगी।

उन्होंने कहा,"हमें स्पेन में एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिसके लिये तैयारी आज से ही शुरू होगी। यह आसान नहीं है लेकिन हम कड़ी मेहनत करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा,"नेशंस कप जीतकर एफआईएच महिला प्रो लीग में सीधे प्रवेश मिल जाएगा। लक्ष्य हमारे सामने हैं और हमें सही दिशा में कदम बढ़ाना है।"

बता दें भारतीय महिला टीम 2021-22 प्रो लीग में पदार्पण करते हुए तीसरे स्थान पर रही थी। भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी इक्का ने कहा कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है, हम उस पल को कभी नहीं भूल सकते।

Tags:    

Similar News