Men’s Junior Asia Cup: भारत ने जापान को 3-1 से हराया

अरिजीत सिंह हुंदल (36'), शारदा नंद तिवारी (39') और उत्तम सिंह (56') ने भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए एक-एक गोल किया

Update: 2023-05-26 07:50 GMT

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को ओमान के सलालाह में पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 में अपने दूसरे पूल ए गेम में जापान के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की।

अरिजीत सिंह हुंदल (36'), शारदा नंद तिवारी (39') और उत्तम सिंह (56') ने भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए एक-एक गोल किया, जबकि कुम्पेई यसुदा (19') ने जापान के लिए गोल किया। यह पुरुषों के जूनियर एशिया कप 2023 में भारत की लगातार दूसरी जीत है।

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से दबाव बनाना शुरू कर दिया था हालांकि जापान को पहली सफलता मिली। पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

दूसरे क्वार्टर में जापान के लिये यासुडा ने गोल किया। हाफटाइम के बाद जापान ने शुरूआत में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारत ने वापसी करते हुए बराबरी का गोल दागा।

इसके बाद भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले जिस पर शारदानंद ने गोल करके बढत दिलाई। आखिरी क्वार्टर में उत्तम सिंह ने पेनल्टी पर गोल करके बढत दो गोल की कर दी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 28 मई को अपने आखिरी पूल गेम में थाईलैंड से भिड़ने से पहले 27 मई को पाकिस्तान से खेलेगी।

Tags:    

Similar News