बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला 29 जुलाई को घाना से होगा

Update: 2022-07-18 13:28 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हाॅकी टीम 

बर्मिंघम में होने वाले आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी जोरों पर चल रही हैं।

28 जुलाई से होने शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार सुबह बार्सिलोना से इंग्लैंड की राजधानी लंदन के लिए रवाना हो गई।

23 जुलाई को बर्मिंघम रवाना होने से पहले महिला टीम लंदन से नॉटिंघम जाएगी जहां टीम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अभ्यास करेगी।

गौरतलब है, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला 29 जुलाई को घाना से होगा।

बता दें इससे पहले, भारत एक जुलाई से 17 जुलाई के बीच खेले गए एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2022 में चीन के साथ नौंवे स्थान पर रहा था। इसपर टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में इस फॉर्म को बदलने के लिये तत्पर हैं।

कप्तान सविता ने कहा,"दुर्भाग्यवश हम एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप स्पेन एवं नीदरलैंड 2022 में अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल सके, लेकिन हम राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी फॉर्म को बदलने के लिये तत्पर हैं। हमारे पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन के साथ एक बेहतरीन स्क्वाड है। हम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़कर शुरुआत करेंगे और मुझे यकीन है कि हम प्रतियोगिता की बेहतरीन टीमों का मुकाबला कर सकेंगे।"

उन्होंने कहा,"हमें अपने खेल के कुछ पहलू सुधारने की ज़रूरत है और हम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले उसपर ध्यान देंगे। मुझे लगता है कि हम अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन अपने खेल में कुछ बदलाव करके हम नियमितता के साथ मैच जीत सकें।"

Tags:    

Similar News