राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हुई भारतीय महिला हाॅकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल को नहीं मिली जगह

साविता पूनिया को मिली कप्तानी जबकि दीपा ग्रेस इक्का बनी उपकप्तान

Update: 2022-06-23 13:58 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हाॅकी टीम 

28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत देश ने विभिन्न खेलों के लिए अपने विभिन्न दलों का ऐलान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय महिला हाॅकी टीम का ऐलान किया गया। टीम में 18 महिला खिलाड़ियों को जगह दी गई है। टीम की कमान गोलकीपर साविता पूनिया को सौंपी गई है। इसमें सबसे चौंकाने वाला निर्णय रानी रामपाल को शामिल न करना देखा गया है। वें चोट के कारण इस समय मैदान से बाहर चल रही है। 

अगर टीम की बात करें तो टीम जो टीम वर्ल्ड कप में खेली थी। उस टीम के अधिकांश खिलाड़ी इस टीम में भी शामिल है। वर्ल्ड की तरह साविता को कप्तानी जबकि धुरंधर डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का को उप-कप्तान बनाया गया है। बस टीम में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया। जिसमें रजनी इतिमार्पू को बीचू देवी खरीबाम की जगह दूसरी गोलकीपर के तौर पर रखा गया है जबकि वर्ल्ड कप टीम की मिडफील्डर सोनिका को कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह नहीं मिली है। फॉरवर्ड संगीता कुमारी को विश्व कप के लिए बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया था लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम में उन्हें फुल टाइम मेंबर के रूप में चुना गया है।

वही आपकों बता दे कि 28 जुलाई से शुरू होने वाले वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हाॅकी टीम को महिला हाॅकी की स्पर्धा में पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है जहां वह अपने अभियान की शुरूआत 28 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा। भारत ने एफआईएच प्रो लीग के डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को लगातार दो मुकाबलों में करारी शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया। ऐसे में भारतीय महिला टीम की कोशिश बर्मिंघम में भी मेडल जीतने की होगी। 

भारतीय महिला हाॅकी टीम 

सविता (कप्तान/ गोलकीपर), रजनी इतिमार्पू (गोलकीपर) दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान/ डिफेंडर), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, निशा, सुशीला चानू, पुखराम्बाम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी और संगीता कुमारी

Tags:    

Similar News