विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया हैं।

Update: 2023-03-16 12:32 GMT

विश्व हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा जारी ताजा हॉकी रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बड़ा फायदा हुआ हैं। भारतीय हॉकी टीम दो स्थान की छलांग लगाकर चौथे पायदान पर पहुंच गई हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया हैं। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम खिसककर पांचवें स्थान पर आ गई हैं।

भारतीय हॉकी टीम ने प्रो लीग के मैचों में विश्व चैंपियन जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो-दो जीत पाई थी। यही वजह है कि भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ हैं। प्रो लीग के अपने मैचों में भारत ने जर्मनी को 3-2 और 6-3 जबकि ऑस्ट्रेलिया को 5-4 और 4-3 से हराया। इस तरह लगातार चार मैचों में जीत से भारत एफआईएच प्रो लीग के अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

हालाकि इस साल ओडिशा में हुए हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

चौथे पायदान पर पहुंचने पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, "ये चीजें (विश्व रैंकिंग) हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखती हैं। जब हम खेलते हैं तो हम इसे ध्यान में नहीं रखते हैं। हमारी एकमात्र प्राथमिकता अपने मौके को भुनाना और प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखने की होती है।"

बता दें विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली नीदरलैंड टीम शीर्ष स्थान पर है जबकि उपविजेता बेल्जियम ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

Tags:    

Similar News