भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' को 4-0 से हराया

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे को अपराजित समाप्त किया

Update: 2023-02-26 09:25 GMT

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने सोमवार देर रात दौरे के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका की 'ए' टीम के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की, जिससे दौरे का अंत अजेय रहा।

भारतीय टीम ने तीन बार दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम को हराया जबकि शुक्रवार को उसने दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ को 4-4 की बराबरी पर रोका था।

दीपिका सीनियर ने शनिवार रात को खेले गये मुकाबले के 13वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर भारत का खाता खोला।

इसके कुछ मिनट बाद नीलम (15वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद हाफ में अन्नू (35वें) और सुनीता टोप्पो (50वें) ने गोल कर टीम की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी।

दक्षिण अफ्रीका का दौरा अंडर-21 एशिया कप के लिए टीम की तैयारियों का एक हिस्सा था, जो आगामी एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप के लिए क्वालीफायर भी है।

Tags:    

Similar News