हॉकी विश्व कप की सफल मेजबानी के लिए भारत को मिला सर्वश्रेष्ठ आयोजक का पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ आयोजक का पुरस्कार कोरिया के मुंगयोंग में आयोजित एएचएफ कांग्रेस के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने प्राप्त किया।

Update: 2023-03-23 14:28 GMT

भुवनेश्वर और राउरकेला में सफल हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के लिए भारत को एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने गुरुवार को सर्वश्रेष्ठ आयोजक के पुरस्कार से सम्मानित किया।

सर्वश्रेष्ठ आयोजक का पुरस्कार कोरिया के मुंगयोंग में आयोजित एएचएफ कांग्रेस के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने प्राप्त किया।

इससे पहले 2018 में भी भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम ने एफआईएच विश्व कप की मेजबानी की थी। लेकिन इस बार पहली बार राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में विश्व कप के मैच आयोजित करवाए गए।

भारतीय हॉकी के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने यहां जारी बयान में कहा, "हम एशियाई हॉकी महासंघ से मिली इस मान्यता के प्रति आभारी हैं। हॉकी इंडिया के लिए स्वदेश में विश्वकप हमेशा से विशेष रहा है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता इसमें भाग लेने वाली प्रत्येक टीम, अधिकारी या दर्शकों के लिए इसे यादगार बनाना था।’’

उन्होंने कहा, "हमारा यह प्रयास माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सभी हित धारकों और इस आयोजन के सफल आयोजन से जुड़े कई लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं होता।’’

Tags:    

Similar News