Hockey World Cup: हॉकी की भाइयों की इन जोड़ियों ने पहुंचाया विश्व कप का रोमांच आसमान पर

कई टीमों में दो सगे भाई साथ में खेल रहे हैं जिससे खराब समय में उन्हें एक दूसरे का भावनात्मक सहयोग भी मिल जाता है

Update: 2023-01-16 15:43 GMT

पेपे कुनिल और पाउ कुनिल

ओडिशा में चल रहे पुरूष हॉकी विश्व कप में कई टीमों में दो सगे भाई साथ में खेल रहे हैं जिससे खराब समय में उन्हें एक दूसरे का भावनात्मक सहयोग भी मिल जाता है। खेलों के मैदान पर प्रशंसक सगे भाई-बहनों की जोड़ी देखकर काफी उत्साहित होते हैं। स्पेन को पिछले सप्ताह भारत ने जब पहले मैच में 2-0 से हराया तो उस टीम में पाउ कुनिल और पेपे कुनिल दोनों भाई साथ खेल रहे थे। वेल्स टीम में भी जेरेथ फर्लोंग और रोड्री फर्लोंग साथ खेलते हैं जिनकी टीम लगातार दूसरी हार के साथ टूर्नामेंट से लगभग बाहर ही हो गई है। भुवनेश्वर में जर्मन टीम में मैट्स और टॉम ग्रामबुश दोनों भाई है जिनकी टीम ने पहले मैच में जापान को 3-0 से हराया।  

 मैट्स ग्रामबुश और टॉम ग्रामबुश

मैट्स और टॉम ग्रामबुशपाउ ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''परिवार का कोई साथ में अगर ऐसे बड़े टूर्नामेंट में खेल रहा है तो भावनात्मक रूप से काफी मदद मिलती है। आपके खराब समय में साथ देने के अलावा वह आत्मविश्वास भी बढाता है।''  पाउ और पेपे दोनों स्पेन में एक ही क्लब एटलेटिक टेरासा के लिये भी साथ खेलते हैं। उनका एक कजिन गेरार्ड क्लेप्स भी स्पेनिश टीम में है।

पाउ ने कहा, ''मेरे पिता और मां दोनों ने हॉकी खेली । मेरे दादा ने भी हॉकी खेली। आप कह सकते हो कि हम हॉकी फैमिली हैं।'' उन्होंने कहा कि भारत में हॉकी खेलने का अनुभव ही अलग है । उन्होंने कहा, ''भारत में हॉकी का स्तर ही अलग है। यहां का बुनियादी ढांचा और लोगों का खेल के लिये प्यार मज़बूत है। यही वजह है कि भारत हॉकी में इतना अच्छा कर रहा है।'

लियोन हेवर्ड और जेरेमी हेवर्ड 

भारत में हो रहे 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप में दो ऐसे सगे भाई भी भाग ले रहे हैं जो अलग-अलग देशों के लिए विश्व कप जीतना चाहते हैं। बात हो रही है जेरेमी हेवर्ड और लियोन हेवर्ड की, जिनमें से जेरेमी 3 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं तो लियोन न्यूजीलैंड की ओर से भाग ले रहे हैं।

लियोन और जेरेमी, दोनों का ही जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में बड़े होते हुए दोनों भाई बचपन से ही हॉकी खेलते आए और जूनियर हॉकी के दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए ही खेले। लियोन जेरेमी बड़ा भाई है और गोलकीपर है। और जेरेमी उनसे तीन साल छोटे हैं और डिफेंडर है। इनके पिता ब्रैड हेवर्ड ऑस्ट्रेलिया के निवासी हैं तो मां एली हेवर्ड मूल रूप से न्यूजीलैंड की निवासी हैं। इस प्रकार लियोन दोनों देशों के लिए खेलने के पात्र हैं।

Tags:    

Similar News