Hockey World Cup: स्पेन के खिलाफ भारत करेगा अभियान की शुरुआत, जानें कब और कहां देखे मुकाबला

भारत और स्पेन के बीच यह मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाना हैं।

Update: 2023-01-13 07:40 GMT

हॉकी विश्व कप का आगाज आज से होने जा रहा हैं। ओडिशा में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप के सारे मुकाबले भुवनेश्वर और राउरकेला में होने हैं। पहले दिन चार मुकाबले होने हैं। जहां पूल डी में भारत का सामना स्पेन की टीम से होगा हैं, जहां भारतीय टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगा। भारत और स्पेन के बीच यह मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाना हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड-

भारत और स्पेन के बीच अब तक कुल 30 मैच हुए है, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते है, वहीं स्पेन के नाम 11 जीत आई हैं। जबकि 6 मैच ड्रा हुए हैं।

पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो-

6 नवंबर 2022: भारत 2-2 स्पेन (एफआईएच प्रो लीग)

30 अक्टूबर 2022: भारत 2-3 स्पेन (एफआईएच प्रो लीग)

27 फरवरी 2022: भारत 3-5 स्पेन (एफआईएच प्रो लीग)

26 फरवरी 2022: भारत 5-4 स्पेन (एफआईएच प्रो लीग)

27 जुलाई 2021: भारत 3-0 स्पेन (टोक्यो ओलंपिक)

यहां देख सकते है मुकाबला-

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग भी की जाएगी, जिसे आप डिज्नी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। डिज्नी के साथ ही इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी की जाएगी।

भारतीय टीम-

पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप एक्स, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह

प्रमुख कोच: ग्राहम रीड

स्पेन की टीम-

एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लैकले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन (जीके), मार्क रेने, मार्क मिरालेस (कप्तान) , पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विज़कैनो

प्रमुख कोच: मैक्सिमिलियानो कालदास 

Tags:    

Similar News