Hockey World Cup: सबसे ज्यादा बार किस देश के नाम रहा विश्व कप का खिताब, कब और कौन बना चैंपियन जानें पूरी लिस्ट

13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के 15वें संस्करण का आयोजन ओडिशा में होने जा रहा हैं।

Update: 2023-01-07 10:06 GMT

1975 विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम 

एफआईएच हॉकी विश्व कप का आगाज जल्द ही होने वाला हैं। 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के 15वें संस्करण का आयोजन ओडिशा में होने जा रहा हैं।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला इस विश्व कप की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों ही शहरों में हॉकी के प्रति लोगों की दीवानगी साफ तौर पर नजर आ रही हैं। खास बात है कि यह लगातार दूसरी बार है जब भुवनेश्वर को विश्व कप की मेजबानी करने का मौका दिया गया हैं। इससे पहले 2018 में हुए विश्व कप का आयोजन भी भुवनेश्वर में किया गया था।

1971 से शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो। ऐसा मात्र एक बार हुआ है जब भारत ने खिताब हासिल किया हैं। वहीं चीर प्रतिद्वंदी पड़ोसी देश पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा बार विश्व कप में जीत पाई हैं। पाकिस्तान चार बार चैंपियन बनने में सफल हुआ हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड ने तीन बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाई हैं। जर्मनी की इस विश्व कप में दो बार विजेता साबित हुआ हैं। बेल्जियम भी भारत के तरह ही एक बार विजेता बना हैं।

इस बार के विश्व कप में भारतीय टीम से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। कि टीम अपने हाथ से यह मौका नहीं छोड़ेगी और दूसरी बार चैंपियन बनकर भारत के लिए ट्रॉफी जीतेगी।

हॉकी विश्व कप में खिताब जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट-

साल विजेता उप-विजेता

1971 पाकिस्तान स्पेन

1973 नीदरलैंड भारत

1975 भारत पाकिस्तान

1978 पाकिस्तान नीदरलैंड

1982 पाकिस्तान वेस्ट जर्मनी

1986 ऑस्ट्रेलिया इग्लैंड

1990 नीदरलैंड पाकिस्तान

1994 पाकिस्तान नीदरलैंड

1998 नीदरलैंड स्पेन

2002 जर्मनी ऑस्ट्रेलिया

2006 जर्मनी ऑस्ट्रेलिया

2010 ऑस्ट्रेलिया जर्मनी

2014 ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड

2018 बेल्जियम नीदरलैंड

Tags:    

Similar News