नेशन्स कप की विजेता भारतीय महिला टीम को हॉकी इंडिया नकद इनाम से करेगी सम्मानित

पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं ने स्पेन को 1-0 से हराकर खिताब हासिल किया

Update: 2022-12-19 07:11 GMT

नेशन्स कप में शानदार प्रदर्शन कर खिताब हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हॉकी इंडिया ने नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की हैं। फाइनल मुकाबले में स्पेन को हराकर जीत अपने नाम करने वाली टीम को हॉकी इंडिया दो-दो लाख रुपये का नकद इनाम देगी।

वहीं देश में इस खेल की शासी निकाय ने भारतीय सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य के लिए एक लाख रुपये की भी घोषणा की।

इस बात की जानकारी हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर दी। हॉकी इंडिया ने ट्विटर पर लिखा, ''हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी नेशन्स कप 2022 में विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए दो-दो लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है, साथ ही सभी सहायक कर्मचारियो को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। सभी को बधाई।''

पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं ने फाइनल में स्पेन को काटें की टक्कर दी और 1-0 से मैच जीत लिया।

Tags:    

Similar News