हॉकी इंडिया ने महिला और पुरुष टीम के लिए सहायक स्टाफ सदस्यों का किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध कोच एंथनी फेरी को महिला हॉकी टीम का विश्लेषणात्मक कोच के रूप में चुना गया हैं।

Update: 2023-04-07 07:44 GMT

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम को नए विश्लेषणात्मक कोच मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध कोच एंथनी फेरी को महिला हॉकी टीम का विश्लेषणात्मक कोच के रूप में चुना गया हैं। वहीं पुरुष टीम के विश्लेषणात्मक कोच की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के रेट हल्केट को सौंपी हैं।

इस बात की घोषणा हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को करी हैं। विश्लेषणात्मक कोच के अलावा महिला और पुरुष टीम के लिए राष्ट्रीय महासंघ ने अन्य सहायक स्टाफ सदस्यों का भी ऐलान किया हैं।

फैरी और हल्केट के अलावा हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय पुरुष टीम के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में ऑस्ट्रेलिया के एलन टैन की नियुक्ति की घोषणा की हैं।

इस बारे में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, "हम पुरुष और महिला टीम में नये कोचिंग सदस्यों का स्वागत करते हैं। हॉकी इंडिया की तरफ से मैं तत्काल आधार पर उनकी नियुक्तियों को पूरा करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को धन्यवाद देता हूं और 2023 में चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों को तैयार करने में उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।’’

बता दें फेरी की देखरेख में कनाडा की पुरुष टीम ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। जबकि हल्केट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2010 से 2018 तक 155 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह 2020 में नीदरलैंड के सहायक कोच रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News