हरियाणा ने अपने नाम की 12वीं सब-जूनियर हाॅकी चैंपियनशिप, फाइनल में झारखंड को 2-0 से दी शिकस्त

दोनों टीमें लगातार एक दूसरे पर प्रहार करते रहे, लेकिन झारखंड के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे

Update: 2022-05-23 07:58 GMT

हरयाणा की हॉकी टीम 

मणिपुर के इंफाल में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर हाॅकी चैंपियनशिप रविवार को समाप्त हो गई। रविवार की शाम इंफाल के खुमार लंपका स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में हरियाणा की टीम ने झारखंड की टीम को 2-0 से शिकस्त देकर सब-जूनियर हाॅकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में ही रविवार को उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। 

हरियाणा ने काफी आक्रमक शुरुआत की और झारखंड के रक्षा पंक्ति को झांकते हुए मैच के 13वें मिनट में रिया ने पहला गोल दागा। उसके बाद दोनों टीमें लगातार एक दूसरे पर प्रहार करते रहे। लेकिन झारखंड के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे।

इसके बाद पुनः 39वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक शानदार मूव को बनाते हुए झारखंड के ऊपर दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। उसके बाद झारखंड के खिलाड़ियों ने काफी प्रहार किया लेकिन हरियाणा की टीम ने   झारखंड के फॉर्वडो को बांधकर रखा और किसी भी तरह से गोल करने का मौका नहीं दिया। परिणाम स्वरूप झारखंड को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। 

Tags:    

Similar News