हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छोड़ा खेल विभाग का कामकाज

संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच ने उत्पीड़न और छेड़खानी के आरोप लगाए थे

Update: 2023-01-01 09:37 GMT

संदीप सिंह 

पूर्व हॉकी खिलाड़ी और हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने ऊपर लगे उत्पीड़न के आरोप के बाद अपने विभाग का कामकाज मुख्यमंत्री के सुपुर्द कर दिया है। संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच ने उत्पीड़न और छेड़खानी के आरोप लगाए थे। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज की थी, इसके बाद संदीप ने फैसला किया है कि वो जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक अपने खेल विभाग का कामकाज नहीं देखेंगे और खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है ताकि निष्पक्ष जांच पूरे मामले में हो सके।

महिला कोच ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। प्रेसवार्ता कर महिला कोच ने मामले की जानकारी मीडिया तो दी थी। वहीं हरियाणा के विपक्षी दल मंत्री को पद से हटाने की मांग कर रहे थे। 

पुलिस को दी शिकायत में महिला कोच ने छेड़छाड़ की वारदात की तिथि एक जुलाई 2022 बताई है। उसने मंत्री की कोठी के बाहर से लेकर सुखना लेक तक लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराने की मांग की है। महिला कोच का आरोप है कि नौकरी लगने से पहले ही खेल मंत्री ने उसे पहले दोस्ती करने को कहा और बाद में गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश की।

महिला कोच ने आरोप लगाया कि खेल मंत्री लगातार उसे स्नैप चैट और इंस्टाग्राम पर मैसेज करते रहे। मंत्री के चैट मैसेज नहीं होने के सवाल पर महिला कोच ने कहा कि उसके पास इसके पुख्ता सबूत हैं और वह पुलिस की जांच में इसको सामने रखेगी। महिला कोच ने मांग की है कि मंत्री और उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराकर डिलीट मैसेज रिकवर किए जाएं, इससे पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

इस मामले की हकीकत जांचने को डीजीपी की ओर से तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। संदीप सिंह ने खुद को कार्यमुक्त कर लिया है लेकिन वो पदमुक्त नहीं हुए हैं उन्होंने अभी अपने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। संदीप सिंह ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि ये उनकी छवि को खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, "मेरी छवि को खराब करने की कोशिश है. मुझे उम्मीद है कि मेरे खिलाफ जो गलत आरोप लगे हैं उनकी अच्छे से जांच होगी। मैंने जांच पूरी न होने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को दे दी हैसंदीप कुरुक्षेत्र की पहावा से भारतीय जनता पार्टी के एमएलए हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह हरियाणा के पूर्व ओलंपियन व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एथलेटिक्स कोच के लगाए गए दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों की जांच कर रही है। 2016 रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली इस महिला की सितंबर में खेल विभाग में जूनियर कोच के तौर पर भर्ती हुई थी।

संदीप सिंह के ऊपर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है जिसका नाम सूरमा था। इस फिल्म में संदीप का किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया था।

Tags:    

Similar News