FIH Pro League: दूसरे मुकाबले में भारत को स्पेन ने 3-2 से हराया

भारत की तरफ से दो गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने किए।

Update: 2022-10-31 06:25 GMT

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष टीम को अपने मैच में स्पेन से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को हुए मैच में स्पेन ने भारत को 3-2 से हरा दिया। भारत की तरफ से दो गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने किए।

मैच शुरू होने के बाद विरोधी टीम ने भारत पर दबाव डाला और लगातार दो गोल करके 2-0 की बढ़त बना ली। जिसके बाद भारतीय टीम ने मैच में वापसी करते हुए दो गोल की बराबरी करी। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने 30वें पर पहला और अभिषेक ने 54वें मिनट पर दूसरा गोल दागा।

भारत के दो गोल के बाद स्पेन ने एक और गोल दागकर मैच अपनी तरफ कर लिया। भारतीय टीम ने बराबरी करने की कोशिश करी पर नाकाम रही।

इस हार के बाद भारत का अगला मुकाबला फिर से 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होना हैं। इससे पहले मैच में भारतीय टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड पर 4-3 की जीत दर्ज कर चुकी है।

बता दें पिछले एफआईएच सीजन में भारत तीसरे स्थान पर रहा था।

Tags:    

Similar News