FIH Pro League: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत के साथ की अभियान की शुरुआत

भारत की ओर से अंतिम क्वार्टर में मंदीप सिंह के दो मैदानी गोल की मदद से यह जीत हासिल हुई।

Update: 2022-10-29 07:26 GMT

एफआईएच प्रो लीग के अपने पहले मुकाबले में भारतीय तीन ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की हैं। शुक्रवार को खेले गए मैच में भारत की ओर से अंतिम क्वार्टर में मंदीप सिंह के दो मैदानी गोल की मदद से यह जीत हासिल हुई।

भारतीय टीम की ओर से 13वें मिनट में पहला गोल मंदीप मोर ने किया। मंदीप के अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल दागा। इन दो गोल के बावजूद भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर के अंत में 2-3 से पीछे चल रही थी। जिसके बाद मंदीप ने वापसी करते हुए 51वें और 56वें मिनट में दो गोल दागे, और टीम को जीत दिला दी।

वहीं दुनिया की नौंवे नंबर की टीम न्यूजीलैंड के लिये सैम लेन ने 22वें और 35वें मिनट में दो गोल दागे जबकि एक अन्य गोल जेक स्मिथ ने 34वें मिनट में किया।

न्यूजीलैंड पर जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को स्पेन से होना हैं।

Tags:    

Similar News