FIH Nations Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चिली को 3-1 से मात दी

भारत अब सोमवार को विश्व नंबर 11 और एशियाई चैंपियन जापान से भिड़ेगा

Update: 2022-12-11 17:29 GMT

सविता पूनिया की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) नेशंस कप अभियान के पहले मैच में रविवार को चिली को 3-1 से शिकस्त दी।

पूल बी के अपने शुरुआती मैच में भारत की ओर से संगीता कुमारी (2), सोनिका (10) और नवनीत कौर (31) ने एक-एक गोल दागे। वहीं, चिली की ओर से विलाग्रान फर्नांडा (43) ने गोल किया। भारतीय टीम के तीनों गोल मैदानी प्रयासों से आए।

भारत अब सोमवार को विश्व नंबर 11 और एशियाई चैंपियन जापान से भिड़ेगा। इसके बाद बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का आखिरी पूल मैच होगा। ग्रुप की शीर्ष टीमें सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफ़ाई करेंगी। नॉकआउट चरण के मुकाबले 16 और 17 दिसंबर को होंगे।

2022 एफआईएच महिला नेशंस कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इसके विजेता टीम को 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में जगह मिलेगा।

Tags:    

Similar News