Commonwealth Games 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता रजत पदक, स्वर्ण पदक जीतने से चूकी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और रजत पदक भारत के लिए हासिल किया

Update: 2022-08-08 13:02 GMT

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीत लिया है। हालांकि फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के समक्ष हार का सामना करना पड़ा जिससे भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतने से चूँक गई।

भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर फाइनल में पहुँची थी। उस खेल में भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल किए थे। जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीसरे क्वार्टर में पहला गोल किया गया। और चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने 1-1 गोल किया। इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में 3-2 से दक्षिण अफ्रीका से जीत गई।

लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही क्वार्टर में 2 गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया और फिर अगले क्वार्टर में 3 गोल और कर दिए। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से एक और गोल करने से भारतीय टीम 6-0 से पिछड़ गई। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक और गोल करके भारत को 7-0 से हरा दिया। और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया स्वर्ण पदक जीत गई।

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और रजत पदक भारत के लिए हासिल किया।

Tags:    

Similar News