Commonwealth Games 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से करारी शिकस्त

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 3-2 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरी बार फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं।

Update: 2022-08-06 18:43 GMT

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का मुकाबला जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 3-2 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरी बार फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं।

मुकाबले के शुरुआत में भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन विपक्षी टीम ने भी काटें की टक्कर दी और पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के साथ 0-0 पर खत्म हुआ।

दूसरे क्वार्टर भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और एक के बाद एक गोल करके 2-0 की लीड ले ली। भारत की ओर से पहला गोल अभिषेक और दूसरा गोल मनप्रीत सिंह ने किया।

जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने मैच में वापसी करने की कोशिश की और तीसरे क्वार्टर में एक गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने की पूरी की, और पेनालिटी कॉर्नर मिलने पर जुगराज ने एक और गोल करते हुए स्कोर को 3-2 से शानदार जीत दर्ज की। और भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया।

Tags:    

Similar News