Commonwealth Games 2022: भारतीय पुरूष हाॅकी टीम ने की विजयी शुरुआत, घाना को 11-0 से दी शिकस्त

मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत ने हैट्रिक लगाई

Update: 2022-07-31 17:47 GMT

भारत की पुरुष हाॅकी टीम ने विजयी शुरुआत की। हाॅकी की टीम ने रविवार को खेले गए अपने पहले मैच में घाना की टीम को 11-0 से एक बड़ी शिकस्त दे दी। मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत ने हैट्रिक लगाई। भारत ने इस जीत के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं।

इस मैच में भारत ने शुरूआत से ही आक्रमण खेले से अपने तेवर साफ कर दिए थे। टीम के लिए पहला गोल चौथे मिनट में आया। जो अभिषेक ने किया। इसके बाद दूसरा गोल हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया और भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद भारत के खिलाड़ी रूके नहीं लगातार एक के बाद एक गोल करते हैं।

भारत की ओर से अभिषेक, हरमनप्रीत, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, जुगराज सिंह, नीलकांत शर्मा, वरुण कुमार और मनदीप सिंह ने गोल दागे। वही आपको बता दें कि यह मैच भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह का 300वां और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।

भारत के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीम है। घाना के बाद भारत का अगला मैच सोमवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 3 अगस्त को कनाडा और 4 को वेल्स से भारतीय टीम भिड़ेगी।

Tags:    

Similar News