बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता में विश्व में सबसे बड़ा: एफआईएच

इस स्टेडियम में 21,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता हैं

Update: 2023-01-14 11:59 GMT

ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी कप का क्रेज हर ओर देखने को मिला रहा हैं। हॉकी विश्व कप के सारे मुकाबले भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाने हैं। जिसमें राउरकेला में बना नया बिरसा मुंडा स्टेडियम विश्व का सबसे अधिक क्षमता वाला स्टेडियम शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के मुताबिक नया बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है और इसे 'वर्क ऑफ आर्ट' का करार दिया गया हैं।

एफआईएच द्वारा दिए गए बयान की वजह से सबसे अधिक क्षमता वाले स्टेडियम को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हुआ जो ओडिशा सरकार द्वारा इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम का दावा करने के बाद शुरू हुआ था। इस स्टेडियम में 21,000 दर्शकों को बैठाने की सुविधा हैं।

दरअसल, भारत के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बने इस शानदार स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने दावा किया था कि यह बैठने की क्षमता को देखते हुए सबसे बड़ा स्टेडयम था। लेकिन भाजपा विधायक ने इस बात को नकार दिया। भाजपा विधायक शंकर ओराम ने यह दावा किया कि यह सबसे बड़ा नहीं बल्कि दुनिया का चौथा बड़ा स्टेडियम है।

जिसके बाद एफआईएच ने कहा, "यह स्टेडियम वास्तुकला की नजर से ही नहीं बल्कि कला की दृष्टि से भी और बैठने की क्षमता के लिहाज से भी दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है।"

वहीं एफआईएच के वरिष्ठ संचार मैनेजर निकोलस मेंगोट ने कहा, ''हम विश्व कप के आयोजन के संबंध में हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के लगातार संपर्क में थे और हमें राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के तैयारी के संबंध में कोई चिंता नहीं थी।"

Tags:    

Similar News