ओडिशा के सीएम ने किया पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के आधिकारिक लोगो का अनावरण

चार साल में एक बार आने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक किया जाएगा है।

Update: 2022-04-15 16:11 GMT

ओडिशा के सीएम ने किया पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के आधिकारिक लोगो का अनावरण

देश में एक बार फिर से चक दे इंडिया की गूंज गूँजने वाली है, अगले साल एक बार फिर से भारत में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है। इसी सिलसिले में गुरूवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के लोगो का आधिकारिक अनावरण किया। चार साल में एक बार आने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक किया जाएगा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन भुवनेश्वर-राउरकेला में किया जाएगा। राउरकेला में देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। स्टेडियम में 20 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यह दूसरा मौका होगा, जब टूर्नामेंट ओडिशा में आयोजित होगा। इसके पहले साल 2018 में हॉकी इंडिया और उसके आधिकारिक साझेदार ओडिशा ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि इस बार दो स्थानों भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। 2018 एफआईएच पुरुष विश्व कप ने हमें वे सभी यादें दीं जो हम आज भी संजोते हैं और 2023 एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप और भी रोमांचक और अविस्मरणीय होगा। दुनियाभर की शीर्ष टीमों का स्वागत करने के लिए हम उत्सुक है। वही इसी अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा ''2023 एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप, भुवनेश्वर और राउरकेला के लिए लोगो का अनावरण महत्वपूर्ण मुकाम है।''

साल 2018 में हुआ था पिछला वर्ल्ड कप

हॉकी वर्ल्ड कप हर चार साल में एक बार आयोजित होता है। पिछला वर्ल्ड कप साल 2018 में आयोजित था। जहां 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर बाहर हो गया था। टूर्नामेंट के फाइनल में बेल्जियम की टीम ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूट आउट में 3 - 2 से हराया था। बेल्जियम की टीम ने पहली बार टूर्नामेंट अपने नाम किया था।

Similar News