सुनील छेत्री की हुई वापसी, जोर्डन के खिलाफ उतरेंगे मैदान में

सुनील छेत्री छह महीने बाद फुटबॉल के मैदान पर नजर आने वाले हैं

Update: 2022-05-24 17:22 GMT

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री जल्द ही एक बार फिर फुटबॉल के मैदान पर वापसी करने जा रहे है। सुनील पिछले छह महीनों से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही कुछ दिनों पहले भारतीय फुटबॉल संघ ने 28 मई को जोर्डन के खिलाफ होने वाले मैत्री मैच में उनको टीम में चुना था। अब उनकी इस मैच में खेलने को लेकर पुष्टि हो गई। जिसके बाद अब सुनील छेत्री छह महीने बाद फुटबॉल के मैदान पर नजर आने वाले हैं।

37 वर्ष के छेत्री ने आखिरी बार भारत के लिये अक्टूबर में सैफ चैम्पियनशिप फाइनल में में खेला था जिसमें नेपाल पर 3-0 से जीत मिली थी। उसके बाद से वह चोटों के कारण बाहर हैं। भारतीय टीम के कोच इगोर स्टिमक ने कोलकाता में अभ्यास शिविर के दौरान 25 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। छेत्री के अलावा ईशान पंडित ने भी टीम में वापसी की है जबकि वी पी सुहैर और चोटिल रहीम अली बाहर हैं।

भारतीय टीम -

गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, लक्ष्मीकांत कट्टीमणि, अमरिंदर सिंह

डिफेंडर : राहुल भेके, आकाश मिश्रा, हरमनजोत सिंह खाबरा, रोशन सिंह, अनवर अली, संदेश झिंगन, शुभाशीष बोस, प्रितम कोताल

मिडफील्डर : जैकसन सिंह, अनिरूद्ध थापा, ग्लान मार्टिंस, ब्रेंडन फर्नांडिस, रित्विक दास, उदांता सिंह, यासिर मोहम्मद, सहल अब्दुल समाद, सुरेश वांगजाम, आशिक कुरूनियन, लिस्टन कोलासो

फॉरवर्ड : ईशान पंडित, सुनील छेत्री, मनवीर सिंह

Tags:    

Similar News