सैफ महिला चैम्पियनशिप में मालदीव को बड़े अंतर से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल अंजू तमांग ने किए। अंजू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए।

Update: 2022-09-11 09:16 GMT

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ महिला चैंपियनशिप 2022 में शनिवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में मालदीव को 9-0 से हरा दिया है।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल अंजू तमांग ने किए। अंजू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए। अंजू के अलावा डांगमेई ग्रेस ने दो गोल दागे, जबकि प्रियंका देवी, सौम्या गुगुलोथ और कश्मीना एक-एक गोल करने में सफल रहीं।

बता दें विरोधी टीम मालदीव एक बार भी गोल करने में सफल नही हो सकी, जिसके बाद भारत ने इस मुकाबले को 9-0 के बड़े अंतर से जीत लिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने सैफ चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 के अंतर से हराया था। अब भारत अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश देश से सोमावर को खेलेगा।

लगातार दो जीत के बाद भारत के अब छह अंक हो गए हैं। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Tags:    

Similar News