सैफ अंडर 17 चैंपियनशिप: नेपाल को 4-0 से हराकर भारत बना चैंपियन

भारत की ओर से बॉबी सिंह, कोरौ सिंह, टीम के कप्तान वनलालपेका गुइटे और अमन ने एक एक गोल दागा

Update: 2022-09-15 06:02 GMT

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैफ अंडर 17 फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में नेपाल को 4-0 से करारी शिकस्त देते हुए लगातार दूसरी बार यह खिताब हासिल किया हैं।

भारत की ओर से बॉबी सिंह, कोरौ सिंह, टीम के कप्तान वनलालपेका गुइटे और अमन ने एक एक गोल दागा। कप्तान वनललापेका को टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया,वहीं साहिल ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हासिल किया।

खास बात है कि नेपाल ने ग्रुप लीग में भारत को 3-1 से शिकस्त दी थी, लेकिन भारत ने अपनी हार का बदला जोरदार तरीके से लिया और फाइनल मुकाबले में नेपाल को एक भी गोल नही करने दिया।

भारत के मुख्य कोच विबियानो फर्नांडीस ने अपने खिलाड़ियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ''मुझे अपने खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ी दोनों समान श्रेय के हकदार हैं।''

बता दें भारत इससे पहले भी खिताब अपने नाम किया था, जिसे दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर 15 चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था।

Tags:    

Similar News