ISL 2022-23: गोवा एफसी को हराकर मुंबई सिटी ने जीती लीग शील्ड

इसके साथ ही मुंबई एफसी एक सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी पूरा किया।

Update: 2023-02-12 11:28 GMT

मुंबई सिटी एफसी ने गोवा एफसी को हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में लीग शील्ड अपने नाम कर ली हैं। मुंबई एफसी ने गोवा एफसी को 5-3 से हराया। मुंबई सिटी की तरफ से स्टीवर्ट (18वें व 44वें) ने दो जबकि अर्जेंटीनी स्ट्राइकर जॉर्ज परेरा डियाज (40वें), लल्लिंजुआला छांगटे (71वें) और विक्रम प्रताप सिंह (77वें मिनट में) ने एक एक गोल किया।

वहीं नोआह सदौइ ने पांचवें मिनट में ही गोल करके एफसी गोवा को बढ़त दिला दी थी। जिसके बाद दूसरा और तीसरा गोल ब्रैंडन फर्नाडिस (42वें) और ब्रिसन फर्नाडिस (84वें मिनट) ने किये।

गौरतलब है कि इस जीत के साथ ही मुंबई सिटी ने लगातार 18 मैचों में जीत हासिल करते हुए लीग विनर शील्ड जीती। खास बात है इसके साथ ही उसने एक सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी पूरा किया। बता दें मुंबई की टीम ने अब तक 53 गोल दागे हैं।

Tags:    

Similar News