मुंबई सिटी एफसी से जुड़ेंगे रोस्टिन ग्रिफिथ्स, एक साल का किया अनुबंध

रोस्टिन ने यह करार एक साल यानी की 2022- 23 तक के लिए किया हैं

Update: 2022-07-10 11:20 GMT

रोस्टिन ग्रिफिथ्स

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने रविवार को सेंट्रल डिफेंडर रोस्टिन ग्रिफिथ्स के साथ करार किया हैं।

रोस्टिन ने यह करार एक साल यानी की 2022- 23 तक के लिए किया हैं।

अपने क्लब करियर में अब तक 321 मैच में 23 गोल करने वाले चौंतीस साल के रोस्टिन सिटी फुटबॉल समूह के स्वामित्व वाली साथी ए लीग टीम मेलबर्न सिटी को छोड़कर मुंबई सिटी एफसी से जुड़ेंगे।

बता दें रोस्टिन 2020-21 सत्र में ए लीग प्रीमियर्स और चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा वह महाद्वीपीय एएफसी चैंपियन्स लीग में टीम के पदार्पण अभियान के दौरान भी उसका हिस्सा थे। उन्होंने मेलबर्न के क्लब के साथ 2021-22 में लगातार दूसरा प्रीमियर्स खिताब भी अपने नाम किया हैं।

Tags:    

Similar News