मुंबई सिटी एफसी ने अपने डिफेंस को किया और मजबूत, डिफेंडर संजीव स्टालिन के साथ करार किया

स्टालिन एआईएफएफ एलीट अकादमी से निकले है जिन्होंने 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है

Update: 2022-07-15 08:58 GMT

संजीव स्टालिन 

इस साल नवंबर - दिसंबर में शुरू होने वाले इंडियन सुपर लीग के आगामी सत्र के लिए मुंबई सिटी एफसी अपनी टीम को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। जहां इसी कड़ी में गुरुवार को फ्रेंचाइजी ने केरला ब्लास्टर्स एफसी के साथ डिफेंडर संजीव स्टालिन के 'ट्रांसफर' को लेकर एक करार करने को लेकर पुष्टि की।

जिसके बाद टीम ने डिफेंडर के साथ अगले 4 साल यानि मई 2026 तक के लिए करार कर लिया है। आपको बता दें कि वह मार्च 2020-21 में केरला ब्लास्टर्स से जुड़े और 2021-22 सत्र में उन्होंने आईएसएल में पदार्पण किया था। 

स्टालिन एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) एलीट अकादमी से निकले है जिन्होंने 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

वह अंडर-20 स्तर पर भी देश के लिए खेले। फिर उन्होंने आई लीग टीम इंडियन एरोज के करार किया। इसके बाद वह 2019 में पुर्तगाल में देपोर्तिवो एव्स अंडर-23 टीम से के लिए खेलने लगे और 'लोन' पर तीसरे डिविजन क्लब सर्तानेनसे से जुड़ गए। इसके अगले साल वें आईएसएल से जुड़े थे।

Tags:    

Similar News