भारतीय फुटबॉल टीम ने कंबोडिया को 2-0 से हराया, सुनील छेत्री के हुए 82 अंतरराष्ट्रीय गोल

सुनील छेत्री ने 14वें मिनट में पेनल्टी से और फिर 60वें मिनट में हेडर से दूसरा गोल कर 106वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय टीम को जीत दिलाई।

Update: 2022-06-09 09:36 GMT

सुनील छेत्री

एशियाई क्वालीफायर के तीसरे राउंड में भारत का सामना कंबोडिया से हुआ। जहां भारत ने कंबोडिया को 2-0 से शिकस्त दे दी। भारत की ओर से दोनों गोल सुनील छेत्री ने ही किए। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया। जहां पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा। अब भारतीय टीम क्वालिफायर के तीसरे राउंड के ग्रुप-डी में दूसरे मैच में 11 जून शनिवार को अफगानिस्तान के सामने होगी जिसकी रैंकिंग 150 है। 

इस मैच में शुरूआत से भारत का दबदबा रहा। इस मैच में कंबोडिया की टीम की एक ना चली।हालांकि विपक्षी टीम ने कई बार पलटवार करने की कोशिश की लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति को वह भेद नहीं पाई। इस दौरान भारतीय टीम काफी हमलावर रही। टीम इंडिया को इस मुकाबले में शुरुआत से ही बढ़त मिल गई। जहां भारत की ओर से सुनील छेत्री ने 14वें मिनट में पेनल्टी से और फिर 60वें मिनट में हेडर से दूसरा गोल कर 106वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय टीम को जीत दिलाई। साल 2022 में यह भारतीय फुटबॉल टीम की पहली जीत है।

छेत्री का अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में यह 81वां और 82वां गोल है। छेत्री अब हंगरी के महान फुटबालर फेरेंक पुसकस (84) से दो गोल पीछे हैं। इस मैच में मिली जीत के बाद जीत से खुश हूं'जीत के बाद भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कहा, 'अच्छा लगता है जब हमने जीत दर्ज की। हम और बेहदर कर सकते थे। उमस बहुत थी। यह दोनों टीमों के लिए समान थी। हम पूरे समय अपनी लय नहीं बनाए रख सके। परिस्थितियों के कारण मैच में बहाना देना नहीं चाहता। मैच में तीन अंक प्राप्त करना अच्छा लगता है। लेकिन हमने मैच में अधिकांश मौकों का फायदा नहीं उठाया। कुल मिलाकर जीत से खुश हूं।'

Tags:    

Similar News