Tri-Nation Football Tournament: किर्गिस्तान गणराज्य के खिलाफ जीत के साथ भारत बना तीन देशों के टूर्नामेंट का चैम्पियन

भारत ने तीन देशों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में किर्गिस्तान गणराज्य को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया

Update: 2023-03-29 07:56 GMT

 संदेश झिंगन और कप्तान सुनील छेत्री के गोल के दम पर भारत ने तीन देशों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को उच्च रैंक वाले किर्गिस्तान गणराज्य को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया।  

22 से 28 मार्च, 2023 के बीच फीफा विंडो के दौरान खेले गए क्रोएशियाई कोच इगोर स्टिमैक और उनके शिष्यों ने प्रतियोगिता में दोनों मैच जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने अपने पहले मुकाबले में बुधवार को म्यांमा पर 1-0 की जीत हासिल की थी। उसे टूर्नामेंट जीतने के लिये महज एक ड्रा की जरूरत थी क्योंकि किर्गिस्तान गणराज्य ने शनिवार को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में म्यांमा के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला।

लगभग 30,000 की क्षमता वाले खचाखच भरे स्टेडियम में मैच की शुरुआत से ही दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। झिंगन ने मैच के 34वें मिनट में भारत को बढ़त दिलायी जबकि करिश्माई खिलाड़ी छेत्री ने 84वें मिनट में इस बढ़त को दो गुणा कर दिया।

मिडफील्डर ब्रैंडन फर्नांडिस ने फ्री-किक से प्रतिद्वंद्वी गोल के सामने गेंद डाली और और झिंगन से तेजी से आगे बढ़कर गेंद को गोल पोस्ट में डाल कर भारत को आगे कर दिया।

किर्गिस्तान गणराज्य के गोलकीपर तोकोताएव एर्जान को लगा कि लंबे कद के भारतीय डिफेंडर झिंगन हेडर का सहारा लेंगे लेकिन वह गलत साबित हुए। झिंगन गेंद के नीचे गिरने का इंतजार किया और फिर चतुराई से गोल पोस्ट में डाल दिया।

भारत ने इसके बाद जब भी अवसर मिला भारत आक्रामक रुख जारी रखा। टीम को इसका फायदा 84वें मिनट में मिला। नाओरेम महेश सिंह के खिलाफ पेनल्टी बॉक्स के अंदर डेविडॉव निकोलाई ने फाउल किया जिसके बाद भारत को पेनल्टी मिला।

छेत्री ने इस पेनल्टी को गेल में बदल दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 85वां गोल था। घरेलू मैदान पर भारत की यह लगातार पांचवीं जीत है।

भारतीय कोच इगोर स्टिमक इस मैच में छह बदलाव के साथ उतरे लेकिन इसका टीम के लय प्रभावित नहीं हुआ।

अगले साल जनवरी में होने वाले एएफसी एशियाई कप की तैयारियों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया की वे उपमहाद्वीपीय चुनौती के लिए तैयार है। भारतीयों ने स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया कि सर्व-महत्वपूर्ण महाद्वीपीय चुनौती लेने से पहले वे आत्मविश्वास में बढ़ रहे थे।

भारत एकादश: गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर), संदेश झिंगन, आकाश मिश्रा (मेहताब सिंह 79'), अनवर अली (नाओरेम रोशन सिंह 79'), प्रीतम कोटाल, अनिरुद्ध थापा (रोहित कुमार 67'), सुरेश सिंह वांगजम, जैक्सन सिंह थौनाओजम (सहल अब्दुल समद 67'), ब्रैंडन फर्नांडिस (नाओरेम महेश सिंह 57'), लल्लिंज़ुआला छंगटे, सुनील छेत्री (कप्तान)

पुरस्कार:

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: लल्लिंज़ुआला छांगटे (भारत)

शीर्ष स्कोरर (पांच द्वारा साझा): अनिरुद्ध थापा (भारत), आंग थू (म्यांमा), कैरेट झिरगलबेक उलू (किर्गिस्तान), संदेश झिंगन (भारत), सुनील छेत्री (भारत)

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (दो साझा): अमरिंदर सिंह (भारत), गुरप्रीत सिंह संधू (भारत)

Tags:    

Similar News