FIFA World Cup 2022: कतर ने विश्व कप के लिए जारी किये करंसी नोट और सिक्के

स्मारक बैंकनोट और सिक्के कतरी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं

Update: 2022-11-11 08:59 GMT

कतर सेंट्रल बैंक (क्यू सी बी) ने फीफा और सुप्रीम कमेटी फॉर प्रोजैक्ट्स एंड लिगेसी के साथ कतरी रियाल स्मारक नोट और फीफा और विश्व कप के लोगो वाले सिक्के लॉन्च किए। कतर सेंट्रल बैंक के गवर्नर शेख मोहम्मद बिन सऊद अल-थानीक के साथ फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो इस अवसर पर मौजूद थे। 


यह है करंसी की खासियत

- विश्व कप ट्रॉफी और कतर 2022 लोगो वाले नोट में एक तरफ लुसैल स्टेडियम की तस्वीर है और दूसरी तरफ अल बेयट स्टेडियम है।

- नोट की पृष्ठभूमि में कतर का राष्ट्रीय प्रतीक, क्षितिज, एक ढोल और जुबारा किला भी दिखाई दे रहा है।

- नए नोट कतर में फुटबॉल के इतिहास को दर्शाते है। इसे विजिटर्स भी आसानी से खरीद सकते हैं।

- नोट में पहली बार पॉलिमर का इस्तेमाल किया गया है।

- 22 रियाल कीमत के नोट को खरीदने के लिए 75 रियाल देने होंगे। 

- 10 सिक्के कतर सेंट्रल बैंक की ओर से रिलीज किए जाएंगे।


अरब क्षेत्र में अपनी तरह का पहला प्रयास 

फीफा 2022 के लिए स्मारक बैंकनोट जारी करना ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए बैंकिंग क्षेत्र से एक मौलिक योगदान का प्रतिनिधित्व करता है, जो मध्य पूर्व और अरब क्षेत्र में अपनी तरह का पहला है। यह गर्व का एक स्रोत है। स्मारक बैंकनोट और सिक्के कतरी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। - शेख मोहम्मद बिन सऊद अल-थानीक


2018 विश्व कप में जारी हुए थे 100 रूबल

जिस देश में फीफा विश्व कप आयोजित होता है वहां, बैंकों की ओर से विशेष करंसी जारी करने का चलन पहले से हैं। 2018 फीफा विश्व कप जोकि रशिया में हुआ था, में भी रशिया के सेंट्रल बैंक ने 100 रूबल का नोट जारी किया था। इन नोटों पर देश की संस्कृति, यादगारी इमारतों और ऐतिहासिक उपलब्धियां के बारे में जिक्र किया जाता है। 



2014 फीफा विश्व में जारी हुए थे सोने-चांदी के सिक्के

2014 फीफा विश्व कप ब्राजील में हुआ था। इसमें ब्राजील सेंट्रल बैंक ने सोने-चांदी के सिक्के जारी किए थे। सोने वाले 200 यूरो की कीमत वाले 500 सिक्के बनाए गए थे। जबकि 10 यूरो की कीमत वाली चांदी के सिक्के 10 हजार बनाए गए थे।

Tags:    

Similar News