FIFA U-17 Women's World Cup: पहले मुकाबले में मिली बड़ी हार के बाद मोरोक्को के खिलाफ जीतने उतरेगी भारतीय टीम

क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में मोरक्को ने घाना को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। वहीं भारत को मेजबान देश होने के नाते सीधे प्रवेश मिला था।

Update: 2022-10-13 15:23 GMT

फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप में भारतीय टीम को पहले मुकाबले में अमेरिका से मिली हार के बाद अब शुक्रवार को भारत का मुकाबला मोरोक्को की टीम से होना हैं। जहां टीम को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की जरूरत हैं।

मंगलवार को हुए पहले मुकाबले में अमेरिका ने भारत को 8-0 से हराया था। जिसके बाद भारत को इस मैच में अपनी जान लगानी होगी। हालाकि मोरोक्को ने अफ्रीकी क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है, ऐसे में मोरोक्को की टीम को हल्के में लेना भारतीय टीम के लिए खतरा बन सकता हैं। क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में मोरक्को ने घाना को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। वहीं भारत को मेजबान देश होने के नाते सीधे प्रवेश मिला था।

मैच को लेकर कप्तान डेनेरबी ने कहा, "मोरक्को के खिलाफ हमारे पास मौका है। अगर सही खेल सके तो गोल हो पाएगा और हमें अंक मिल जाएंगे। हमारे पास जुझारूपन दिखाने के अलावा कोई चारा नहीं हैं।"

बता दें मोरक्को को पहले मैच में ब्राजील ने 1.0 से हराया। डेनेरबी ने कहा, "हमने ब्राजील के खिलाफ उन्हें खेलते देखा। मोरक्को के खिलाफ गोल करना आसान नहीं होगा, लेकिन हमें हर हालत में जीत दर्ज करनी है। हमें बिना किसी दबाव के खेलना होगा।"

वहीं टीम के कोच ने कहा, "हमारी टीम रफ्तार का सामना कर सकती है, लेकिन फुटबॉल सिर्फ रफ्तार का खेल नहीं है। इसमें सही समय पर सही फैसले भी लेने होते हैं। अमेरिका के खिलाफ हमें यही दिक्कत आई।"

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय टीम का मुकाबला ब्राजील जैसी दिग्गज टीम से होगा। जिसके लिए भारत के पास अंक बनाने का उसके पास यही मौका है।

Tags:    

Similar News