'कैप्टन फैंटास्टिक' के नाम से फीफा ने बनाई सुनील छेत्री पर डॉक्यूमेंट्री, विराट कोहली ने दी बधाई

कैप्टन फैंटास्टिक' नाम की यह सीरीज फीफा+ पर उपलब्ध हैं। सुनील छेत्री के ऊपर बनी इस सीरीज के तीन एपिसोड बने हैं।

Update: 2022-09-28 12:16 GMT

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री द्वारा फुटबॉल के खेल में उनके योगदान और शानदार करियर को लेकर एक खास सीरीज बनाई गई हैं। 'कैप्टन फैंटास्टिक' नाम की यह सीरीज फीफा+ पर उपलब्ध हैं। सुनील छेत्री के ऊपर बनी इस सीरीज के तीन एपिसोड बने हैं।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की शासी निकाय द्वारा एक सीरीज में छेत्री की भागीदारी होना बड़ी बात हो जाती है, क्योंकि वह एक ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने अभी तक फीफा विश्व कप में भाग नहीं लिया है।

कप्तान छेत्री की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब बधाई दी हैं। इसी में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी सुनील छेत्री को शुभकामनाएं दी हैं। कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फीफा द्वारा शेयर तस्वीर को शेयर कर सुनील छेत्री को बधाई दी।

37 वर्षीय सुनील वर्तमान में सक्रिय खिलाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं। रोनाल्डो 117 गोल के साथ सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके बाद लियोनल मेसी 90 गोल के साथ हैं।

छेत्री लिस्ट में मेसी के बाद आते हैं और उनसे 6 गोल पीछे हैं। सुनील ने अभी तक के अपने दौरान भारतीय टीम के लिए 131 मैच खेले हैं और 84 गोल किए हैं।

आपको बता दें फीफा+ वैश्विक निकाय द्वारा एक प्रोजेक्ट है और यह सीरीज उस प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। दुनिया भर में भारतीय फुटबॉल पर चर्चा करते समय छेत्री निर्विवाद रूप से फोकस का बिंदु होंगे। कुछ दृश्यों को बैंगलोर में फिल्माया गया था, जहां छेत्री वर्तमान में रहते हैं। इसके अलावा सीरीज की शूटिंग दिल्ली में भी हुई है, जहां उनके माता-पिता रहते हैं और छेत्री का बचपन भी गुजरा है।

Tags:    

Similar News