Durand Cup 2022: सुनील छेत्री और कृष्णा के दम पर बेंगलुरु एफसी ने जमशेदपुर को दी मात

दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री और रॉय कृष्णा ने इस मुकाबले में जीत में अहम योगदान दिया

Update: 2022-08-18 08:49 GMT

बेंगलुरु एफसी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में बुधवार को जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हरा दिया। दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री और रॉय कृष्णा ने इस मुकाबले में जीत में अहम योगदान दिया। बेंगलुरु एफसी ने दूसरे हाफ में अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद जीत दर्ज की।

डूरंड कप खिताब जीतने की कवायद में लगे बेंगलुरु एफसी ने अच्छी शुरुआत की। सुनील छेत्री ने 23वें मिनट में प्रबीर दास की कॉर्नर किक पर गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद छेत्री और कृष्णा की जोड़ी ने मिलकर बेंगलुरु एफसी का स्कोर 2-0 कर दिया। पूर्व में मोहन बागान की तरफ से खेलने वाले कृष्णा ने छेत्री की मदद से 56वें मिनट में दूसरा गोल किया।

छेत्री के मैदान से बाहर जाने के बाद बेंगलुरु को कुछ विषम पलों का सामना करना पड़ा। इस बीच 59वें मिनट में हीरा मंडल को रेड कार्ड दिखाया गया जिसके बाद बेंगलुरु को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

जमशेदपुर ने इसका तुरंत ही फायदा उठाया और वह डूरंड कप में अपना पहला गोल करने में सफल रहा। उसकी तरफ से यह गोल विकास सिंह की फ्री किक पर ऋषि ने किया।

Tags:    

Similar News