डूरंड कप 2022: ईस्ट बंगाल ने मुंबई सिटी एफसी को दी मात, जीत के साथ टूर्नामेंट में खत्म हुआ अभियान

ईस्ट बंगाल की चार मैचों में यह पहली जीत है। टीम का अभियान पांच अंक के साथ खत्म हुआ।

Update: 2022-09-04 07:55 GMT

डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने मुंबई सिटी एफसी को 4-3 से हरा दिया, इसी जीत के साथ ईस्ट बंगाल टीम का टूर्नामेंट में अभियान खत्म हुआ।

मैच के शुरुआत में ईस्ट बंगाल ने आक्रामक तरीके से खेलते हुए 22वें मिनट तक 2-0 की बढ़त हासिल की, जिसके बाद ग्रेग स्टीवर्ट ने 27वें मिनट में मुंबई सिटी के लिए गोल कर इस अंतर को 2-1 कर दिया। 34वें मिनट पासी के गोल से ईस्ट बंगाल की बढ़त 3-1 हो गयी, लेकिन मध्यांतर से पहले लल्लियांजुआला छंगटे (36वें, 43वें) के सात मिनट के अंदर दो गोल से स्कोर को 3-3 कर दिया। और फिर सिल्वा ने 81वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर ईस्ट बंगाल को जीत दिला दी।

बता दें ईस्ट बंगाल की चार मैचों में यह पहली जीत है। टीम का अभियान पांच अंक के साथ खत्म हुआ। मुंबई सिटी ने सात अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान के साथ नॉक-आउट के लिए क्वालीफाई किया।

Tags:    

Similar News