FIFA World Cup: क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच फीफा विश्व कप में गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बने

Update: 2022-11-24 18:15 GMT

 कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 सीजन में स्टार फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना पहला मैच खेलने उतरे और अपना जादू बिखेर दिया। रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का मुकाबला घाना से हुआ। यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें पुर्तगाल ने 3-2 से मैच जीत लिया।

पुर्तगाल के लिए पहला गोल रोनाल्डो ने ही दागा। उन्होंने यह गोल 65वें मिनट में पेनल्टी से किया। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह पांच फीफा विश्व कप सीजन (2006, 2010, 2014, 2018, 2022) में गोल करने वाले दुनिया के पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं।

इसी के साथ उन्होंने पेले और जर्मनी के यूवे सीलर और मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने चार विश्व कप में स्कोर किया था।

रोनाल्डो का ये 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल था। वह पहले ही दुनिया के सबसे ज्यादा गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी है। अब उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड और बड़ा हो चुका है। पुर्तगाली फुटबॉलर ने ये उपलब्धि सितंबर 2021 में हासिल की थी, जब उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ गोल स्कोर कर अली डेई के 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

Tags:    

Similar News