साहल अब्दुल सामद ने मुझे काफी प्रभावित किया है: सुनील छेत्री

Update: 2020-02-07 12:10 GMT

बीतें कुछ वर्षों में भारतीय फुटबाल में काफी बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में एटीके और मोहन बगान के मर्जर से भारत में इस खेल को नई परिभाषा मिल गई है। देश के अंदर इस खेल कि दिवानगी लोगों के सर-चढ़कर बोल रही है। भले ही इसका कुछ ज्यादा असर अभी तक इंडियन टीम को अंतराष्ट्रीय मुकाबलो में नहीं मिला है लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में भारतीय फुटबाल का कायाकल्प होने वाला है। कुछ ऐसा ही मानना है भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री का। छेत्री ने द ब्रिज के साथ बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखी। भारतीय कप्तान के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो कभी भी अपनी राय लोगों के सामने रखने में हिचकिचाते नहीं और कुछ ऐसे ही गुण सुनील छेत्री को बाकियों से अलग बनाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं द ब्रिज के सुनील छेत्री के साथ हुए विशेष साक्षात्कार पर        

द ब्रिज: इंडियन सुपर लीग के बढ़ते स्तर के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

सुनील छेत्री: इंडियन सुपर लीग कि क्वालीटी दिन पर दिन सुधरती जा रही है। कई विदेशी और भारतीय खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं खासकर भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करें तो उन्हें एक मंच मिला है अपना हूनर दिखाने का। इससे भारतीय फुटबाल टीम के अंतराष्ट्रीय स्तर में प्रदर्शन में भी काफी सुधार देखने को मिला है। अभी बहुत कुछ करने कि जरूरत है। लेकिन जितना कुछ हुआ अभी तक वो काबिल-ए-तारीफ है।

द ब्रिज: मोहन बगान और एटीके के मर्जर के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

सुनील छेत्री: मैं इस बार में कुछ नहीं कहना चाहूंगा।

द ब्रिज: भारतीय महिला और पुरूष टीम को अभी कहां काम करने की जरूरत है?

सुनील छेत्री: बहुत सारे ऐसे जगह हैं जहां काम करने कि जरूरत है जैसे कि मैं हमेशा से कहता आया हूं हमारा पहला लक्ष्य एशिया में अपने आपको उपर पहुंचाना है फिर बाद में हम विश्व के दूसरी टीमों के बारे में सोचेंगे। जिसके लिए हमें ज्यादा अंतराष्ट्रीय मुकाले खेलते रहने होगा। ताकि हमें अपने प्रगति के बारे में पता चल सके औऱ हम एक सर्वश्रेष्ठ टीम बनकर उभर सकें। 

द ब्रिज: भारत के उभरते हुए खिलाड़ी के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

सुनील छेत्री: हमारे पास उभरते हुए खिलाड़ी का एक अच्छा पूल है। हमें बस ये सुनिश्चित करना है कि उन्हें बेहतर सुविधाओं मिलें। अगर बीतें कुछ वर्षों में किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वो है साहल अब्दुल सामद।

Similar News